Yagyopavit Sanskar of New Students

26 Oct 2020
India
गुरु विरजानन्द गुरुकुल

गुरु विरजानंद वैदिक ट्रस्ट द्वारा संचालित मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित गुरु विरजानंद गुरुकुल, इंदौर के नवीन ब्रह्मचारियों का यज्ञोपवीत संस्कार किया गया। नवीन ब्रह्मचारियों का विधिविधान पूर्वक उपनयन संस्कार आर्य समाज मंदिर संचार नगर कनाड़िया रोड़ परिसर में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य  प्रणवीर शास्त्री एवं पवन शास्त्री के द्वारा गुरु पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर  गुरु विरजानंद वैदिक ट्रस्ट, इंदौर के अध्यक्ष डॉ. आचार्य भानुप्रताप वेदालंकार जी ने नए ब्रह्मचारियों का आशीर्वचन देते हुए कहा कि यज्ञोपवीत संस्कार बालक का दूसरा जन्म माना गया है। क्योंकि यह ब्रह्मचर्य व्रत एवं विद्याध्ययन का प्रतीक है।  कार्यक्रम के आयोजन में गुरुकुल के सभी पदाधिकारियों का अहम योग दान रहा ।

 

22nd Annual Function Celebration

Veer Parva Celebrated on Vijayadashami