Clothes Distributed in Sundar Nagari

19 Nov 2020
Delhi, India
सहयोग

अखिल भारतीय दयानंद सेवाश्रम संघ द्वारा संचालित संस्था “सहयोग” ने दिल्ली के दिलशाद गार्डन स्थित सुंदर नगरी में यज्ञ एवं वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। सुंदर नगरी के गुरु रविदास मंदिर में आर्य संवर्धक सत्यम् आर्य द्वारा बोले गए वेद मंत्रों के साथ यज्ञ कराया गया। यज्ञ स्थानीय महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यज्ञ के पश्चात बच्चों, महिलाएं और वरिष्ठ लोगों को कपड़े बांटे गए और लोगों के चहरों पर एक मुस्कान लाने का प्रयास किया गया।

 

AS Guwahati Celebrated Gopashtami

Essential Goods Distributed to 600 Families