51 Kundiya Mahayajya
								
										11 Dec 2022
										
																														India
										Arya Samaj Yamuna Vihar 
 
									
आर्य समाज यमुना विहार में राम कथा एवं 51 कुंडिय महायज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें विदूषी बहन कल्याणी आर्य जी ने रामकथा के वृतांत सुनाएं और मधुर भजन श्री मुकेश आर्य जी गुरुकुल गौतम नगर के द्वारा हुए 5 दिन तक रामकथा चली और 5वे दिन 51 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय निवासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और 58 जोड़ों ने सामूहिक यज्ञ किया और जनेऊ धारण किया यज्ञ के पश्चात सभी को सत्यार्थ प्रकाश भेंट की गई इस यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य सत्येंद्र शास्त्री जी रहे जिन्होंने बहुत ही सुंदर तरीके से कराया समापन समारोह पर केंद्रीय सभा के प्रधान श्री सुरेंद्र कुमार रैली जी ने अपने आशीर्वाद वचन प्रस्तुत किए उनके पश्चात केंद्रीय सभा के महामंत्री श्री सतीश जी ने भी अपना आशीर्वाद प्रदान किया विवेक विहार से माता कृष्ण कथूरिया जी ने अपने आशीर्वचन रखें और आर्य समाज के अधिकारियों को बधाई दी मुख्य अतिथि में श्री हरिओम बंसल जी श्री अशोक गुप्ता जी अंगद जी राजीव कोहली क्षेत्रीय समाजों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस कार्यक्रम में आर्य समाज यमुना विहार के आरडब्लूए के अधिकारियों को बुलाकर सम्मानित किया और यह बताया कि आर्य समाज यमुना विहार सभी को एक सूत्र में बांधना चाहता है ताकि सभी एक मंच पर उपस्थित हो सके । यहां पर अनेक मंदिरों के प्रधानों को कई अन्य समाजों को आमंत्रित करके सम्मानित किया गया। आर्य वीर दल द्वारा गठित टीम यंत्राचार्य ने 51 कुंडीय यज्ञ में अपने अहम भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग दिया। आर्य समाज के समापन समारोह पर मंत्री विश्वास आर्य जी की वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर आर्य समाज यमुना विहार द्वारा उन्हें विशेष रुप से समाज के अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया कार्यक्रम में सभी सदस्यों से अपील की गई थी सहयोग संस्था के लिए वस्त्र दान करें क्षेत्रवासियों ने इसमें बढ़ चढ़कर भाग लिया और सहयोग टीम की पूरी गाड़ी वहां से भरकर वापस गई इसमें क्षेत्र वासियों ने बहुत ही सहयोग किया और यह भी निर्णय लिया के के वह आगे भी ऐसा सहयोग करते रहेंगे। क्षेत्रवासियों का सहयोग देखते हुए बहुत प्रोत्साहन मिला साथ ही आर्य समाज यमुना विहार के अधिकारियों ने संकल्प लिया के आगे भी इस पर कार्य होते रहेंगे।






















