Bahukundiya Yajya ev Bhakti Sangeet
								
										18 Dec 2022
										
																														India
										वेद पà¥à¤°à¤šà¤¾à¤° मंडल पूरà¥à¤µà¥€ दिलà¥à¤²à¥€ 
 
									
रविवार 18 दिसंबर 2022 को प्रातः काल 9:30 बजे से 12:00 बजे तक पूर्वी दिल्ली वेद प्रचार मंडल व श्री महालक्ष्मी महायज्ञ सेवा समिति शाहदरा एवं आर्य समाज सूरजमल विहार दिल्ली के संयुक्त संयोजन में इक्कीस कुण्डीय यज्ञ का आयोजन किया गया। सूरजमल विहार के बाहर सड़क पर टेंट लगाकर यज्ञ किया गया। जिसमें 100 से भी अधिक याज्ञिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में श्री नरेन्द्र मैत्रेय जी ने यज्ञ के ब्रह्मा का उत्तरदायित्व वहन किया। एवं श्री अजय आर्य ने भक्ति संगीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम बहुत आशा से भी अधिक सफल रहा। विशेष बात यह है कि याज्ञिकों में अधिकांश पौराणिक विचार धारा से संबंध रखते हैं।



















