Kondana Bai ji

(Basavakalyan, Karnataka, India)

01 July 2020

पंडित प्रमोद शास्त्री निरगुदी जी की माता कोंडनाबाई का 1 जुलाई को 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रही थीं। वह कर्नाटक के बसवकल्यान आर्य समाज से जुडी हुई थीं। उनका जन्म रोला गांव में हुआ था। वह अपने माता-पिता की अकेली पुत्री थीं। उनका विवाह श्री प्रतापराव नरसिंगराव जी से हुआ था। वह अपने पीछे पुत्र दिलीप कुमार, उज्जवल कुमार, शास्त्री, प्रमोद कुमार, पुत्री लक्ष्मीबाई और पौत्र हंसराज शास्त्री को छोडकर गई हैं। उनके परिवार का आर्य समाज से गहरा लगाव रहा है। उनके सास-ससुर भी आर्य समाज से जुडे हुए थे। अब तीसरी पीढ़ी में उनका पौत्र भी आर्य समाज का सदस्य है।

 

 

Photo Gallery


Sign Guest Book

Upload Photos