Arjun Dev Chadha Appointed Member of SAPS

22 Aug 2020
Rajasthan, India
सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा

आर्य समाज की शीर्ष संस्था सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा दिल्ली द्वारा अंतरंग सभा के लिए कोटा के सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन देवचड्ढा को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए आर्य समाज गायत्री विहार के प्रधान अरविंद पांडेय ने बताया कि सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान सुरेश चंद्र आर्य ने पत्र जारी कर कहा कि राजस्थान में अर्जुन देव चड्ढा द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों और जनसेवा के कार्यों को देखते हुए उन्हें विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया जाता है। विशेष रुप से अभी हाल ही में कोरोना वायरस कोविड-19 के कारण जारी लॉक डाउन में जिला आर्य समाज सभा कोटा के द्वारा अर्जुन देव चड्डा के नेतृत्व में 100 दिन तक जो सेवा कार्य किए वे उल्लेखनीय व प्रशंसनीय हैं। अरविंद पांडेय ने बताया कि अर्जुन देव चड्ढा को सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा द्वारा नियुक्ति पत्र प्राप्त होने पर राजस्थान आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान विजय सिंह भाटी ने आशीर्वाद सहित शुभकामनाएं व बधाईयां प्रदान की। जिला आर्य समाज प्रतिनिधि सभा कोटा के सदस्यों व अधिकारियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अर्जुन देव चड्ढा को बधाइयां दी।

 

Plantation and Ration Distribution Program Organized

14 days Upanishad Camp in Gurukul Pondha