Online Speech on Teachers’ Day

04 Sep 2020
Uttar Pradesh, India
आर्य समाज हिम्मतपुर काकामई

4 सितंबर को आर्य समाज हिम्मतपुर काकामई, एटा के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष उद्बोधन का फेसबुक पर लाइव प्रसारण किया गया। वैदिक विद्वान एवं केंद्रीय विद्यालय संगठन के पूर्व प्रधानाचार्य  डा. छविकृष्ण शास्त्री जी द्वारा विशेष उद्वोधन दिया गया। डा. छविकृष्ण शास्त्री जी ने अपने उद्बोधन में शिक्षक की भूमिका देश के विकास में क्या हो सकती है विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि शिक्षा के द्वारा ही इंसान का सर्वांगीण विकास होता है। डा. छविकृष्ण शास्त्री जी ने अपने पुरे उद्बोधन में कई महत्वपूर्ण बातें बताई जिन्हें फेसबुक लाइव के जरिए लोगों ने सुना। कार्यक्रम के संयोजक आर्य समाज हिम्मतपुर काकामई के संस्थापक आचार्य प्रेमपाल शास्त्री जी थे। कार्यक्रम में आयोजन में जय प्रकाश शास्त्री जी एवं विवेक आर्य जी का अहम योगदान रहा।

 

Teachers Honored on Teachers Day

Nine Kundya Yajya Organized on Eve of Teachers Day