Teachers Honored on Teachers Day

05 Sep 2020
Uttar Pradesh, India
आर्य समाज बम्बा कोठी

शिक्षक दिवस के अवसर पर आर्यसमाज बम्बा कोठी द्वारा शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत से यज्ञ की गई। यज्ञ के ब्रह्म आर्य पंडित अमीचंद उपाध्याय जी, मुख्य यज्ञमान रविदेव कर्मयोगी जी थे। यज्ञ उपरांत आर्यसमाज के महामंत्री ओमप्रकाश आर्य जी ने सुंदर भजन प्रस्तुत किया। आर्य समाज के प्रधान सत्यदेव सिंह आर्य ने बताया कि शिक्षक कमलेश आर्य जी, सुनील कुमार जी, जितेंद्र कुमार जी, नीरज कुमारी जी, विनय यादव जी को ओम का पटका पहनाकर और सत्यार्थ प्रकाश पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया।  à¤‡à¤¸ अवसर पर आर्य समाज के संरक्षक रघुवीर सिंह आर्य जी, उपप्रधान रामगोपाल आर्य,प्रमोद कुमार यादव,दलेल जी,अर्णव यादव जी, विनमोल आर्य जी,राजू आर्य, उषा आर्या, प्राची आर्या आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

 

Gurukul kangris Student Will be Honored by President

Online Speech on Teachers’ Day