Corona Nashak Yajya in Bhatar

26 Sep 2020
Gujarat, India
आरय समाज भटार

आर्य समाज मंदिर भटार एवं नंदनी योग सेवा ट्रस्ट की ओर से सूरत शहर में विभिन्न जगहों पर  विशेष जड़ी-बूटी युक्त कोरोना नाशक यज्ञ का आयोजन एवं आयुर्वेदिक काढ़ा वितरित किया गया। आचार्य उमाशंकर आर्य के नेतृत्व में शनि देव मंदिर सोशियो सर्कल पर 500 व्यक्तियों को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया। वहीं त्रिशूल अपार्टमेंट लक्ष्मीबाई गार्डन के सामने उधना में 600 व्यक्तियों ने आयुर्वेदिक काढ़ा का लाभ उठाया। आर्य समाज मंदिर भटार रोड पर 200 व्यक्तियों ने आयुर्वेदिक काढ़ा का लाभ लिया। आदर्श नगर सोसायटी झोपड़पट्टी घोड़दौर रोड पर 500 व्यक्तियों को आयुर्वेदिक काढ़ा को पिलाया गया। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एकत्रीकरण सभा में आने वाले सदस्यों ने भी काढ़ा एवं यज्ञ का लाभ लिया। आचार्य उमाशंकर आर्य ने बताया कि सूरत में लॉकडाउन लगते ही आर्य समाज मंदिर भटार और नंदनी योग सेवा ट्रस्ट की ओर से शहर में विभिन्न जगहों पर कोरोना नाशक काढ़ा वितरित करना शुरू कर दिया गया। इसमें कोरोना नाशक यज्ञ का भी कई जगहों पर आयोजन किया जाता है। इस सेवाकार्य में शहर के कई लोगों का सराहनीय योगदान रहता है।

 

Successful Candidate Get blessings from Mahashay Ji

Online Competition