Online Competition

21 Sep 2020
Himachal Pradesh, India
आरय परतिनिधि सभा हिमाचल परदेश

आर्य प्रतिनिधि सभा हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय तार्किक ज्ञान विज्ञान वर्धनी प्रतियोगिता का ऑनलाइन सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन 12 अगस्त से 20 सितंबर तक स्वामी विवेकानंद परिव्राजक, रोजड़, गुजरात के मार्गदर्शन में एवं परीक्षा निर्देशक आचार्य धर्मवीर मुमुक्षु और परीक्षा व्यवस्थापक प्रभात आनंद,आर्यसमाज  सुंदर नगर कालोनी द्वारा संपन्न करवाया गया। प्रतियोगिता में 17 राज्यों से लगभग 3000 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों से राष्ट्र, समाज, मानवोत्थान  से संबंधित गहन तर्क वितर्क कर, अनेक रूढ़िवादी सोच व शंकाओं का सप्रमाण वैज्ञानिक समाधान करने के लिए सुमन आर्य, डॉ. मनीष आर्य तथा परसाराम मुनि जी एवं आचार्य मुमुक्षु जी का विशेष सहयोग किया। 5 स्तरीय कड़ी परीक्षा से गुजरने उपरांत ही प्रतियोगिता संपन्न हुई। राष्ट्रीय स्तरीय शिरोमणि पुरुष वर्ग में  à¤¤à¥‡à¤²à¤‚गाना से कृष्णपद ढाली और महिला वर्ग में हरियाणा से अंजू राजबीर विजेता रहे। विद्यार्थी वर्ग में गुरुग्राम से कुमारी श्रेया रेलन एवं हरियाणा से कुमार मनु देव आर्य चयनित किए गए। अन्य राज्यों से चयनित शिरोमणि के अलावा  विद्यार्थी वर्ग कुमारी मुस्कान चौधरी, नूरपुर (गंगथ) शिरोमणि; कु विशाल भूषण, चंबा उप शिरोमणि, पुरुष वर्ग में डॉ मनोज ठाकुर, पपरोला व महिला वर्ग में डॉ. आकांक्षा डोगरा, पपरोला शिरोमणि हिमाचल प्रदेश से चयनित किए गए। अध्यापक पुरुष वर्ग में विक्रमादित्य महाजन चंबा तथा महिला वर्ग में  पूनम गुप्ता नेरचौक व  à¤®à¥€à¤°à¤¾ शर्मा, कंडाघाट संयुक्त शिरोमणि चयनित हुए। प्रतियोगिता के माध्यम से  70 प्रतिभागियों को उत्कृष्ट सम्मान व  प्रमाण पत्र  प्रदान किए जाएंगे। सभा प्रधान प्रबोध चंद्र सूद, वरिष्ठ उप प्रधान योग प्रकाश नंदा तथा महामंत्री विपन महाजन आर्य ने इस सारे आयोजन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर प्रतियोगिता  सफलतापूर्वक  संपन्न करवाई। जिसमें राष्ट्रीय शिक्षा एवं संस्कृति परिषद दिल्ली ने सहयोगी की भूमिका बखूबी अदा की।

 

Corona Nashak Yajya in Bhatar

Ration Distributed to Labor Families