Gayatri Mahayagya

15 Aug 2022
India
गुरुकुल इन्द्रप्रथ

आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अवसर पर क्रांतिकारियों की कर्म स्थली , शरण स्थली एवं तप स्थली रहे गुरुकुल इन्द्रप्रस्थ फरीदाबाद की भव्य यज्ञशाला में सवा लाख गायत्री मंत्र के जाप के साथ स्वतंत्रता दिवस के दिन गायत्री महायज्ञ का समापन हुआ। इस अवसर पर फरीदाबाद की विभिन्न आर्यसमाजांे के पदाधिकारियों का आना हुआ। सभी ब्रह्मचारियों के साथ उनके माता-पिता तथा सभी शिक्षकों ने इसमें भाग लिया। यज्ञ ब्रह्मा के रुप में वेदों के प्रकाण्ड विद्वान आचार्य सत्यप्रिय जी तिजारा वाले रहे। गुरुकुल के प्राचार्य आचार्य ऋषिपाल  जी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में तथा शारीरिक व्यायाम प्रदर्शन में भाग लेने वाले सभी ब्रह्मचारियों को पुरुस्कार देकर प्रोत्साहित किया। अतिथियों के रुप में एन0एच0 4 आर्य समाज से योगेन्द्र फोर , आर्य समाज सैक्टर 15 से सत्यप्रकाश अरोड़ा , माता आशा पंडित जी, अग्रणी सुक्रती महिला फरीदाबाद से माता प्रेमलता अपनी टीम के साथ , आर्य समाज कौराली के प्रधान तथा मंत्री, वेदप्रचार मण्डल फरीदाबाद के प्रधान श्री होतीलाल आर्य तथा आर्य केन्द्रीय सभा फरीदाबाद के मंत्री श्री करमचंन्द्र शास्त्री , एस0एस0 ग्लोबल स्कूल से श्री मनोज डंगवाल, मनीष डंगवाल अपने परिवार के साथ उपस्थित रहे। अंत में यज्ञ ब्रह्मा श्री आचार्य सत्यप्रिय जी ने सभी को आशीर्वाद दिया तथा गुरुकुल के प्राचार्य आचार्य ऋषिपाल जी ने सभी का धन्यवाद किया।

 

 

 

145th Sharvani Upakarm Ved Prachar Saptah ev Purohit Parshikshan Shivir

Sharvani / Ved Prachar Parv