Varshik Samaroh

27 Feb 2023
India
वैदिक ज्ञान विज्ञान संस्थान आगरा

महर्षि दयानन्द सरस्वती के द्वितीय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर दिनाँक 27 फरवरी 2023 (फाल्गुन, शुक्ल पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत् 2079) दिन सोमवार को वैदिक ज्ञान विज्ञान संस्थान आगरा का वार्षिक समारोह अत्यंत हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ | आगरा नगर के वरिष्ठ आर्य पुरोहित वैदिक प्रवक्ता आचार्य अशोक जी ने यज्ञ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया | यज्ञोपरान्त मथुरा नगरी से पधारे आर्य समाज के प्रसिद्ध भजनोपदेशक महाशय उदयवीर आर्य के सुन्दर भजन हुए एवं भजनों के बाद महानगर दिल्ली से पधारीं वैदिक विदुषी श्रीमती विमलेश बंसल दर्शनार्थ का वैदिक शिक्षाओं द्वारा विश्व शांति विषय पर अति प्रभावी प्रवचन हुआ | वैदिक शिक्षाओं के प्रचार प्रसार में महर्षि दयानन्द के योगदान पर प्रकाश डालते हुए आदर्श परिवार  निर्माण पर विचार रखे | वैदिक ज्ञान विज्ञान संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष एक माह का श्रावणी वेद प्रचार कार्यक्रम, रक्तदान शिविर एवं वर्षभर पूर्णिमा अमावस्या को आगरा जनपद के निकटवर्ती क्षेत्रों में वैदिक सत्संग का आयोजन किया जाता है इस वर्ष जिन्होंने रक्तदान किया उन 31 रक्तदानियों, श्रावणी वेद प्रचार, पूर्णिमा एवं अमावस्या के 38 आयोजकों का वार्षिक समारोह के अवसर पर प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया | इस पुनीत अवसर पर संस्थान के मुख्य संरक्षक बाबू रोशन लाल गुप्ता के करकमलों द्वारा प्रतिवर्ष की भांति पांच विशेष सम्मान भी प्रदान किये गए जिसमें श्रीमती कमलेश बंसल जी को आर्य विद्वत् सम्मान, श्रीमती निशा जिंदल जी को आर्य नेतृत्व सम्मान, श्री बलवंत गुप्ता जी को आर्य उदारमना सम्मान, श्री लोकेश गौतम जी को आर्य समर्पण सम्मान तथा श्री महाशय उदयवीर आर्य जी को कुंवर सुखलाल आर्य मुसाफिर भजनोपदेशक सम्मान प्रदान किया गया | मुख्य अतिथि श्री नरेन्द्र तनेजा जी द्वारा रक्तदानियों संयोजिका श्रीमती उर्मिला आर्या द्वारा श्रावणी वेद प्रचार आयोजकों तथा श्री दाऊदयाल सिंह पौरुष द्वारा पूर्णिमा अमावस्या सत्संग आयोजकों का सम्मान किया गया | संरक्षक श्री प्रमोद जिंदल एवं श्री राहुल गुप्ता जी ने ऋषि प्रसाद की सुन्दर व्यवस्था की ओर श्री गिरीश चंद्र गुप्ता जी ने प्रचार और प्रसार की व्यवस्थाएँ सम्भाली | श्री के बी शर्मा एवं श्री राम शरण जैन ने दान की व्यवस्थाएँ सम्भाली | श्रीमती कान्ता बंसल, श्रीमती पुष्प लता गुप्ता, श्री गोपाल प्रसाद अग्रवाल श्री ओम प्रकाश शर्मा मेजर, श्री वीरेन्द्र कुमार कनवर, श्रीमती प्रेमा कनवर, श्रीमती नीरजा साहनी आदि ने कार्यक्रम को उत्तम बनाने के लिए अत्यंत पुरुषार्थ किया | आगरा जनपद की समस्त आर्य समाजों एवं आर्य संगठनों के सदस्यों ने कार्यक्रम में सहभागिता प्रदान की श्री छोटेलाल बंसल, श्री श्याम भोजवानी, श्री के के अग्रवाल, श्री ज्ञान प्रकाश गुप्ता, श्रीमती कंचन गुप्ता, श्रीमती भगवान देवी सिंघल, श्रीमती रामसखी विद्यार्थी, आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही | अध्यक्षा श्रीमती मंजु गुप्ता जी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में संस्थान के प्रकल्पों पर प्रकाश डालते हुए आगामी योजनाओं के विषय में बताया और सभी का आभार व्यक्त किया. शान्ति पाठ के बाद ऋषि प्रसाद की व्यवस्था की गई |

 

Holi Mangal Milan Samaroh

Navlakha Mahal Sanskritik KendraLokarpan Samaroh