Navlakha Mahal Sanskritik KendraLokarpan Samaroh

26 Feb 2023
India
शरीमद दयाननद सतयारथ परकाश नयास

श्रीमद् दयानन्द सत्यार्थ प्रकाश न्यास उदयपुर के गुलाब बाग परिसर में देश के पहले नवलखा सांस्कृतिक केंद्र का लोकार्पण रविवार को गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किया | समारोह की शुरुआत नवलखा महल स्थित यज्ञशाला में यज्ञ से हुई आचार्य वेदप्रिय शास्त्री ने वेद की ऋचाओं के सस्वर पाठ के साथ यज्ञ सम्पन्न कराया उन्होंने कहा कि संस्कारो के बिना मनुष्य देवत्व को प्राप्त नही होता है | यज्ञ के बाद धव्जारोहण किया जिसके बाद गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने अवलोकन कर कहा कि सांस्कृतिक केंद्र संस्कारों का संचरण केंद्र है समारोह में न्यास के अध्यक्ष अशोक आर्य ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत को केंद्र के प्रकल्पों के बारे में बताया और पर्यटकों को दी जाने वाली जानकारियां बताई दो दिन के लोकार्पण समारोह में देश भर से आए आर्य समाज के प्रतिनिधियों ने अलग-अलग सत्र में आर्य समाज की गतिविधियां को बताया गया कि महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर देश भर में कार्यक्रम होंगे समारोह की अध्यक्षता जेबीएम ग्रुप के चेयरमैन एसके आर्य जी ने की एवं बागपत के सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने अपने जीवन काल में 30 ग्रंथों की रचना की उसमें से उनकी सबसे महत्वपूर्ण कृति सत्यार्थ प्रकाश थी जो नवलखा महल में ही रची गई तथा सत्यार्थ प्रकाश की रचना स्थली के माध्यम से भारत के लिए गौरव का दर्शन हो रहा है |

Varshik Samaroh

199th Janm Diwas ev Rishi Bodhotsav