65th Varshikotsav

01 Jan 2023
India
आरय समाज आदरश नगर

आर्यसमाज आदर्श नगर दिल्ली 33 के तत्वाधान में आर्यसमाज आदर्श नगर का 65 वां वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ बुधवार 28 दिसंबर से रविवार 1 जनवरी 2023 तक मनाया गया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम 28 दिसंबर सुबह 7:30 बजे श्रद्धेय आचार्य विष्णु मित्र 'वेदार्थी' के ब्रह्मत़व में यज्ञ द्वारा प्रारंभ हुआ। तत्पश्चात आदरणीय पंडित दिनेश पथिक जी द्वारा भजनों का कार्यक्रम रहा। आचार्य विष्णु मित्र वेदार्थी ने सभी का मार्गदर्शन किया पूजा का स्वरूप, सत्य स्वरूप परमात्मा, चित्र स्वरूप परमात्मा,  हवन का आधार हवि तथा धर्म का स्वरूप विषयों पर आचार्य जी का व्याख्यान रहा। रात्रि कालीन कार्यक्रम भी 7:15 से 9:30 बजे तक इसी प्रकार रहा जहां श्रद्धेय आचार्य जी ने स्तुति विज्ञान, प्रार्थना विज्ञान, सुख के सोपान पंच महायज्ञ, वैदिक नारी विषयों द्वारा सभी का मार्गदर्शन किया। रविवार 1 जनवरी 2023 को समापन समारोह का शुभारंभ प्रातः 7:30 बजे 11 कुंडीय यज्ञ से किया गया जिसमें सौभाग्यशाली यजमानो ने आहुतियां प्रदान की। यज्ञ ब्रह्मा पूज्य पाद श्रद्धेय आचार्य विष्णु मित्र वेदाथींजी स्वयं रहे। सार्वजनिक सभा का शुभारंभ आर्य समाज के संरक्षक श्री ओम प्रकाश चुघ, शीला चुघ,  श्री कृष्ण बलदेव बत्रा सभी अधिकारी गण एवं समस्त सदस्यों द्वारा ध्वजारोहण से किया गया। आर्य मॉडल स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती स्वीटी शर्मा के नेतृत्व में अध्यापिकाओं  व स्कूल के बच्चों द्वारा सुंदर भजन तथा विधवा विवाह पर एक लघु नाटिका का बहुत सुंदर व रोचक प्रदर्शन किया जिसने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। आर्य समाज व वैदिक धर्म की आवाज पंडित दिनेश पथिक जी द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति हुई। श्रद्धेय आचार्य विष्णु मित्र "वेदार्थी’ जी ने अपनी ओजस्वी वाणी से धर्म का स्वरूप का व्याख्यान किया। अनेक गणमान्य व्यक्ति आदरणीय श्री मुकेश गोयल जी, श्री आदेश गुप्ता, श्री राजकुमार भाटिया, श्री अरुणोदय गुप्ता एवं श्रीमती गरिमा गुप्ता, श्रीमती नीलम बुद्धिराजा,  श्री अनुराग, श्री रवि वधवा ने सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया। दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के महामंत्री श्री विनय आर्य जी एवं श्री जोगेंद्र खट्टर जी ने भी कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया। सभी विशिष्ट जनों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आर्यसमाज आदर्श नगर के प्रधान श्री प्रवीण बत्रा एवं मंत्री श्रीमती सुदीप्ता कुशवाहा को बधाई दी। आर्यसमाज आदर्श नगर के प्रधान श्री प्रवीण बत्रा ने उप प्रधान श्री संजय सोनी, मंत्री श्रीमती सुदिप्ता कुशवाहा, उपमंत्री श्री कुमुद कुमार कमल एवं श्री संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री देवेंद्र जावा, पुस्तकालयाध्यक्ष श्रीमती तृप्ता सिंघल कार्यकारिणी के सभी सदस्य एवं आर्य समाज के सदस्यों का सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। शांति पाठ व वैदिक उद्घोष के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। ऋषि लंगर की बहुत उत्तम व सुंदर व्यवस्था की गई। ईश कृपा से समस्त कार्यक्रम बहुत सुंदर व सुव्यवस्थित रहा।

 

Arya MahaSammelan

96th Swami Shraddhanand Balidan Diwas